अन्य खबरें

आईवाईसी 2025: जयपुर में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, जयपुर के सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नई राष्ट्रीय सहकारी नीति के माध्यम से पैक्स एवं जमीनी स्तर की सहकारी संस्थाओं का सशक्तिकरण” रहा।

कार्यक्रम में कृषि एवं सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री मंजू राजपाल, बीबीएसएसएल के प्रबंध निदेशक चेतन जोशी, राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान की निदेशक सुश्री हेमा यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बीज प्रमाणीकरण, बीज व्यवसाय, बीज कानून तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने में सहकारी समितियों की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। साथ ही सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर नई राष्ट्रीय सहकारी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close