ताजा खबरेंविशेष

टीएमसीसी का टर्नओवर 16,000 करोड़ रुपये के पार

कर्नाटक स्थित तुमकुर मर्चेंट्स क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी (टीएमसीसी) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हासिल किया है।

भारतीय सहकारिता से बात करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष जयकुमार ने कहा, “कोविड-19 के कारण, हमने अपने कुल टर्नओवर में थोड़ी गिरावट दर्ज की है। सोसायटी का कुल कारोबार 16,500 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष यानि 2020-21 में यह 27 हजार करोड़ रुपये था।”

“सोसायटी का जमा आधार 1141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1239 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, ऋण और अग्रिम 981 करोड़ रुपये से बढ़कर 1148 करोड़ रुपये हो गए, उन्होंने बताया।

जयकुमार ने आगे कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत में सोसायटी का शुद्ध एनपीए 0.56 प्रतिशत रहा। वर्ष 2021-22 में, सोसायटी ने 35.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इससे पहले यानी 2020-21 में यह 30.55 करोड़ रुपये था।

उन्होंने आगे कहा कि इस साल वित्तीय गतिविधियों को अनुकूल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अगले महीने अपने ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है।

“वर्तमान में, सोसाइटी के संचालन का क्षेत्र कर्नाटक है और इसकी 12 शाखाएँ एवं 3 विस्तार काउंटर हैं। लेकिन हम महाराष्ट्र में शाखा खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए हमने कर्नाटक और महाराष्ट्र में शाखा खोलने के लिए आवेदन किया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही केंद्रीय रजिस्ट्रार से हमें अनुमति मिलेगी”, उन्होंने रेखांकित किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close