कृषि

मोदी करेंगे किसान मेला का उद्घाटन

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को नवीनतम कृषि और दूसरी प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के जरिए 19-21 मार्च, 2016 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्‍ली ने संयुक्‍त रूप से राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कृषि उन्‍नति मेला आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें मंत्रालय के तहत काम करने वाले कृषि और सहयोग विभाग भी हिस्‍सा बंटा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री 19 मार्च, 2016 को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वे कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी का दौरा करने के अलावा कृषि कर्मण्‍य पुरस्‍कार प्रदान करने के साथ ही किसानों को संबोधि‍त भी करेंगे।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने आज कहा कि उनका मंत्रालय कृषि विकास, किसानों के कल्‍याण और उनके हितों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्‍प है। श्री सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ने कई तरह की पहल शुरू की है। यही कारण है कि मोदी सरकार ने नए बजट में गांवों, गरीबों और किसानों के जीवन में गुणात्‍मक बदलाव के लिए खासा जोर दिया है। किसानों की आमदनी दोगुनी करना हमारा नजरिया है।

इस आयोजन में बड़े आकर्षणों में यह एक थीम पवेलियन होगा, इसमें कृषि क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं की झलक होगी। इस पवेलियन के 8 जोन होंगे जिनमें कृषि-जलवायु भिन्‍नता, कृषि में पानी की निर्भरता, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य, प्रौद्योगिकी थीम के तहत महत्‍वपूर्ण सरकारी योजनाएं, पशुपालन और मछली पालन, कृषि-संरक्षण, कृषि प्रौद्योगिकी और बागवानी शा‍मिल हैं।

इस मौके पर राष्‍ट्रीय स्‍तर के कृषि कर्मण्‍य पुरस्‍कार भी प्रदान किए जाएंगे। 8 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को भी पुरस्‍कृत किया जाएगा। इसके अलावा तीन राज्‍यों को खाद्यान्‍न उत्‍पादन के लिए प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।

उम्‍मीद है कि देशभर से प्रदर्शनी में एक लाख से ज्‍यादा किसान आएंगे। किसान जिलों/विकास खंडों पर प्रदर्शनी के आयोजन को टेलीविजन पर भी देख पाएंगे।


 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close