नफेड

अशोक ठाकुर को शांति पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित यूनिवर्सल पीस फेडरेशन (यूपीएफ) की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेफेड के निदेशक अशोक ठाकुर को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर शांति बनाने में योगदान और अपने नॉर्थ-एक्स सहकारी समिति के माध्यम से सामंजस्य बनाने पर शांति पुरस्कार से नवाजा गया है।

नॉर्थ-एक्स सहकारी समिति स्लम क्षेत्रों में गरीब लोगों के जीवन स्तर को बदलने में अहम भूमिका निभा रही है। वे न केवल उन्हें वित्तिय सहायता प्रदान करती है बल्कि उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान में भूमिका निभा रही है।

इस सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली स्थित ओबेरॉय होटल में किया गया। इस समारोह का विषय “भविष्य की पीढ़ियों के लिए दुनिया को बेहतर बनाना: जलवायु परिवर्तन और विश्व में भुखमरी का समाधान खोजना”।

इस समारोह में लगभग 120 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। प्रो. सिक इल हंग, सुनहाक शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष, श्याम जाजू, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपीएफ-एशिया के अध्यक्ष समेत अन्य दिग्गज लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर पांच प्रख्यात हस्तियों को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शांति पुरस्कार में अशोक ठाकुर, नेफेड, सरकारी नॉमनि, प्रो. तालात अहमद, कुलपति, जामियामिलायी इस्लामिया, डॉ एम.वी.गुप्ता, विजय जौली, दिल्ली स्टडी  ग्रुप के अध्यक्ष का नाम शामिल था।

अपने भाषण में अशोक ठाकुर ने कहा कि अगर हमें शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण करना हैं तो हमें गरीब लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में कड़ी मेहनत करनी होगी। नॉर्थ-पूर्व सहकारी समिति ने गरीब समाज के लोगों को आर्थिक आश्रय प्रदान करके अपराध के मामलों को कम किया है।यह समिति न केवल वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है बल्कि उनके आर्थिक और सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close