अवर्गीकृत

ज़र्नलिस्ट कोआपरेटिव ऋण सोसायटी को 10 करोड़ रुपये का ऋण

कर्नाटक के मुख्यमंत्री जे सेटर ने कहा कि उनकी सरकार अपने वार्षिक बजट में प्रावधान करके कर्नाटक जर्नलिस्ट कोआपरेटिव ऋण सोसायटी को 10 करोड़ रुपये और सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए 5 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाएगी। श्री सेटर ने बंगलौर में ज़र्नलिस्ट कोआपरेटिव ऋण सोसायटी के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन कर रहे थे।

देश में 1949 में स्थापित केजेसीएस को पुराना सहकारी निकायों में से एक होने का गौरव प्राप्त है। इस सोसायटी ने हाल ही में डायमंड जुबली वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया है।

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। वे सभी लोग जिन्होंने समारोह को संबोधित किया राष्ट्र के कठिन समय के दौरान प्रेस की भूमिका की सराहना की।

ज़र्नलिस्ट कोआपरेटिव ऋण सोसायटी स्वास्थ्य लाभ और बीमा जैसी सुविधाओं से अपने सदस्यों की मदद करता है, इसके लगभग दो हजार सदस्य हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Check Also

Close
Back to top button
Close