ताजा खबरेंविशेष

देश को इफको पर नाज है: रूपाला

देश के किसानों की सहायता करने में इफको के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपला ने कहा कि, “इफको द्वारा किसानों के प्रति किये जाने वाले क्रियाकलापों पर भारत को गर्व का एहसास होता है। रूपला ने गुजरात के अमरेली में स्थित अमर डेयरी और इफको की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

बैठक में 400 से अधिक किसानों ने भाग लिया था। अपनी यात्रा के दौरान, रूपाला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में इफको के वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाए।

डॉ यू.एस.अवस्थी ने सोशल मीडिया के जरिए मंत्री का शुक्रिया अदा किया। इफको के अधिकारी यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि डॉ अवस्थी द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। “वे संगठन को मजबूत बनाने और साथ ही किसानों की मदद करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन जब सरकार उनके योगदान को पहचाने में विफल रहती है तो हमें दुख होता है”, तिवारी ने कहा।

सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का ब्यौरा साझा करते हुए इफको के प्रबंध निदेशक डॉ यू.एस.अवस्थी ने लिखा कि, “माननीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपला ने स्थानीय किसानों और सहकारी समितियों को संबोधित किया। वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने किसानों की सहायता पहुंचाने के लिए इफको द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि इफको भारत का गौरव है”।

एक अन्य ट्वीट में अवस्थी ने स्वीकारा कि इफको के वृक्षारोपण अभियान को मंत्री की उपस्थिति से इसे बढ़ावा मिलेगा। पाठकों को याद होगा कि इफको के हरित भारत को आगे बढ़ाने के प्रसाय को पूर्व में भी कई मंत्रियों का समर्थन मिलता  रहा है।

हाल ही में इफको ने पेड़-वृक्षारोपण और मधुमक्खी पालन के विषयों पर हरियाणा के ताजनगर गांव में किसानों की बैठक का आयोजन किया था। कार्यक्रम स्मार्ट ग्राम के तहत आयोजित किया गया था।

अमरेली में, इफको के निदेशक दिलीप संघानी, सांसद, नारायणभाई कचडिया, इफको मार्केटिंग हेड, योगेंद्र कुमार, अमर डेयरी, चेयरमैन अश्विनभाई सावलिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close