ताजा खबरेंविशेष

मूंगफली घोटाला: भाजपा को हो सकता है चुनावी नुकसान

गुजरात में मूंगफली खरीद घोटाले में कांग्रेस ने चिमन सापरिया को दोषी ठहराया है। बता दें कि जब खरीदारी की गई तो सापरिया कृषि मंत्री थे। विश्लेषकों का कहना है कि सबसे अहम बात ये है कि कांग्रेस इसे एक विश्वसनीय राजनीतिक मुद्दे में परिवर्तित करने में सफल रही है।

जानकारों का मानना है कि ऐसा नहीं है कि यह बात मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को परेशान नहीं कर रही हो। 4000 करोड़ रुपये का घोटाला आसानी से भूले जाने वाला मुद्दा नहीं होता है। पुलिस अधिकारियों की माने तो, 34 किलोग्राम की प्रत्येक बोरे में 10 किलोग्राम मिट्टी और बजरी मिलाई गई थी जबकि शेष बची मूंगफली को मिल मालिकों को बेचा गया था।

विपक्ष के नेता परेश धनानी ने आरोप लगाया है कि रुपाणी की सीधे-सीधे इसमें भागीदारी है। धनानी, सत्ताधारी पार्टी से जुड़े सदस्यों की भूमिका का पर्दाफाश करने के लिए सौराष्ट्र जिलों में प्रचार कर रहे हैं। धनानी ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा मंत्री इस पूरे मामले में लिप्त है।

डर है कि जांच से सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थानीय बीजेपी नेताओं की कथित भूमिका सामने आने वाली है और भाजपा को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जानकारों ने राय दी।   

इससे पहले भारतीय सहकारिता ने उन स्थानीय भाजपा नेताओं की एक कहानी प्रकाशित की जो खरीद-फरोख के कार्य में शामिल थे। यह कहानी हमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मिली थी जो अपने नाम का जिक्र नहीं चाहते थे।

हमने अपनी खबर में कहा था कि राज्य के गोदाम निगम की भी जांच की जानी चाहिए। मिश्रित होने के बाद घोटाले को कवर करने के लिए गुप्त रूप से इस तरह के गोदामों में आग लगाने की योजना बनाई गई, वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया।

भारतीय सहकारिता को पता चला कि गोदाम निगम भी भ्रष्टाचार में लिप्त है और मुख्यमंत्री इसके बारे में जानते हैं लेकिन वह इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

इस पूरे मामले में बीजेपी के कुछ स्थानीय नेताओं, सहकारी समितियों, गोदाम मालिकों-वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की सांठ-गांठ और कुछ नेफेड अधिकारियों के ऐसे अधिकारी जो एग्रो-स्टार के संपर्क में थे- जिम्मेदार हैं, एक उच्चस्तरीय स्रोत ने बताया।

इस बीचपूर्व नेफेड अध्यक्ष बीजेंद्र सिंह ने वर्तमान नेफेड अध्यक्ष वी आर पटेल के पक्ष में अपना बयान दिया। भारतीय सहकारिता को सिंह ने एक संदेश में कहा कि, “मैं सुनील कुमार सिंह के शब्दों का समर्थन करता हूं। पटेल एक ईमानदारी व्यक्ति है। पूरा बोर्ड उनके पक्ष में खड़ा है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close