अन्य खबरें

किसानों के बीच “किसान रथ” ऐप लोकप्रिय: सरकार

कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान किसानों और खेती की गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। गतिविधियों की अद्यतन स्थिति नीचे दी गई है:

मध्य अप्रैल में लॉन्च किया गया “किसान रथ” ऐप को 80 हजार से अधिक किसानों ने डाउनलोड किया है और 70 हजार व्यापारियों ने इस ऐप पर लॉन्च के पहले सप्ताह में पंजीकृत किया है।

ऐप का उद्देश्य खाद्यान्न (अनाज, मोटे अनाज, दालों आदि), फलों और सब्जियों, तेल के बीज, मसालों, फाइबर फसलों, फूलों, बांस, लॉग से लेकर खेत की उपज और लघु वनोपज, नारियल आदि के लिए परिवहन के सही तरीके की पहचान करने में किसानों और व्यापारियों को सुविधा प्रदान करना है।

पूर्ण लॉकडाउन के कारण, 25 मार्च को सभी थोक मंडियों को बंद कर दिया गया था। भारत में 2587 प्रधान/मुख्य कृषि बाजार उपलब्ध हैं, जिनमें से 1091 बाजार 26.03.2020 तक कार्यरत थे।  23.04.2020 तक 2067 बाजारों को खोल दिया गया।

एमएसपी पर दलहन और तिलहन की खरीद वर्तमान में बीस (20) राज्यों में चल रही है। मंत्रालय की ओर से एक विज्ञप्ति में दावा किया गया कि 1,79,852.21 मीट्रिक टन दलहन और 1,64,195.14 मीट्रिक टन तिलहन की खरीद नेफेड और एफ़सीआई ने किए हैं जिसका कुल मूल्य 1605.43 करोड़ रुपये है, जिसके जरिए 2,05,869 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close