अन्य खबरें

सहकार भारती के महिला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी ईरानी

सहकार भारती 1-2 फरवरी, 2020 को नागपुर में महिलाओं की एक बैठक का आयोजन कर रहा है, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

बिहार के मोतिहारी से आई एक खबर के अनुसार सदर अस्पताल के पास ट्रेड यूनियन कार्यालय में महिलाओं के एक समूह की बैठक हुईजिसमें राष्ट्रीय महिला सहकरी संगठन प्रमुख संगीता तेंदुलकर और राज्य महिला संगठन प्रमुख प्रो प्रमिला सिन्हा ने महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।

यह दावा है कि कार्यक्रम महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किये जाने की संभावना है।

सहकार भारती की गतिविधियों पर बोलते हुए महासचिव डॉ अंकेश मिश्र ने कहा, “सहकार भारती सहकारी क्षेत्र के उत्थान , विकास और समृद्धि के लिए भारत में एकमात्र संगठन है जो देश के 27 राज्यों के 500 जिलों में काम कर रहा है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close