अन्य खबरें

बिस्कोमान के कर्मचारियों ने काम बंद करने की दी धमकी

बिहार मार्केटिंग कोऑपरेटिव- बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह विदेश दौरे पर हैं, जबकि बिस्कोमान के कर्मचारी अपनी लंबे समय से लंबित मांगों जैसे वेतन में बढ़ोतरी, बिना जांच के कर्मचारियों का निलंबन रद्द करना और नियमित कर्मचारियों के लिए संविदात्मक शर्तों को वापस लेने से जुड़े मामलों के लिए आर-पार के मूड में हैं।

पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बिस्कोमान कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष जय शंकर कुमार ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो उनके लिए केवल एक ही सहारा बचा होगा।

प्रेस सम्मेलन के तुरंत बाद, कुमार ने “भारतीय सहकारिता से अपनी मांगों के बारे में बात की और अपनी समस्याओं को हल करने के लिए बिस्कोमान प्रबंधन आग्रह किया।

कुमार ने “भारतीय सहकारीता” से कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए प्रबंधन से आग्रह करने वाले उनके कई पत्रों का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने सुनील कुमार सिंह और एमडी आरपी सिंह पर कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार से बिना किसी देरी के मामले में हस्तक्षेप करने का आह्वान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 150 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close