अन्य खबरें

ब्रजेश बने इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था में इफको ऑफिसर्स यूनियन के चुनाव के बाद कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इस चुनाव में ब्रजेश कुमार को इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

ब्रजेश अपनी टीम के साथ एमडी के दफ्तर गए और उनके साथ तस्वीर खिचवाई। उसके बाद एमडी डॉ यू एस अवस्थी ने ट्वीट कर नई टीम को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, “आज अपने कार्यालय में इफको कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित सदस्यों से मिलकर खुशी हुई। अध्यक्ष ब्रजेश कुमार और अन्य सदस्यों को हार्दिक बधाई।”

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जितेंद्र तिवारी और उनकी टीम को इफको ऑफिसर्स यूनियन के पदाधिकारियों के रूप में चुना गया था। उनके साथ भी इफको के एमडी डॉ यू.एस.अवस्थी ने फोटो खिचवाई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close