अन्य खबरें

इफको: स्थानीय मीडिया में साधना पर कई खबरें

देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था ‘इफको’ की बोर्ड के लिये महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाली साधना जाधव के निर्वाचित होने पर मीडिया का ध्यान आकर्षित हुआ है। महाराष्ट्र राज्य में हिंदी और मराठी दोनों अखबारों के पहले पन्ने पर उनके चुनाव से जुड़ी खबरों को प्रकाशित किया गया। स्थानीय लोगों ने उनके सम्मान में कई समारोह का भी आयोजन किया। गणमान्य लोगों ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

इन खबरों का लिंक भेजते हुए साधना ने ‘भारतीयसहकारिता.कॉम” को लिखा कि “देखें देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको की बोर्ड पर एक महिला के चुने जाने पर लोगों की कैसी प्रतिक्रिया है”। इफको के एमडी डॉ. यू.एस.अवस्थी की प्रशंसा करते हुए जाधव ने कहा, “अवस्थी साहब के मार्गदर्शन में महिला निदेशक के लिए एक पद बनाया गया और इस प्रकार मैं यहां हूं”।

साधना ने यह भी कहा कि इफको की बोर्ड में चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। वह किसानों के साथ-साथ महिलाओं की मदद करने में अपनी विनम्र भूमिका निभाएंगी।

पाठकों को याद होगा कि चुनाव के दौरान निदेशक पद के लिए दो महिलाएँ मैदान में थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी नेता को चुनने के लिए कतार में खड़ी थी। 46 मतदाताओं में से 43 ने मतदान किये जिसमें से साधना जाधव को 27 और उनकी प्रतिद्वंद्वी कस्तूरकर को केवल 16 वोट मिले थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close