अन्य खबरें

इंडिया गेट लॉन में मत्स्य उत्सव : फिशकॉपफेड ने लगाया स्टाल

इंडिया गेट लॉन में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “राष्ट्रीय मत्स्य उत्सव” के दौरान मत्स्य सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था फिशकॉपफेड ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया।

इस उत्सव के दौरान मत्स्य सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था “फिशकॉपफेड” के स्टाल पर बड़ी संख्या में आगंतुक थे। अधिकारियों ने दावा किया कि फिशकॉपफेड स्टाल के आसपास भारी भीड़ देखी गई।

फिशकोपफेड के एमडी बी के मिश्रा ने व्हाट्सएप के जरिए मत्स्य उत्सव की खबर साझा की। ‘भारतीय सहकारिता’ को भेजी गई एक तस्वीर में, मिश्रा और अन्य अधिकारी “राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड” की मुख्य कार्यकारी आई रानी कुमुदिनी को स्टाल पर आने पर बधाई देते देखे गए।

तीन दिवसीय समारोह में मछली के विभिन्न मनभावन और स्वादिष्ट व्यंजन पेश किए गए, जैसे – मछली-सलामी कबाब, मछली बिरयानी, हैदराबादी झींगा बिरयानी,मछली पुल्लसु, शोरश इलिश, आदि।

इस उत्सव का आयोजन 26 अप्रैल को मेला आरंभ हुआ और रविवार को संपन्न हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close