कृषि

सिंह ने इंडियन सीड कांग्रेस, 2017 का किया उद्घाटन

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि किसानों के समग्र और दीर्घकालिक विकास के लिए केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय किसान नीति तैयार कर ली है जिसका उद्देश्य कृषि विकास क्षमता को गति देना, गांवों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करना, मूल्य वर्धन(वैल्यू एडिशन) को बढ़ावा देना और वैश्विकरण से उत्पन्न चुनौतियां का सामना करना है। राधा मोहन सिंह ने यह बात कोलकाता में इंडियन सीड कांग्रेस – 2017 के उद्घाटन के मौके पर कही।

सीड कांग्रेस का विषय है ‘‘सीड ऑफ ज्वा्य’’ जो वर्ष 2022 तक कृषि आय दोगुना करके किसानों के जीवन में खुशी और समृद्धि लाने के सरकार के दृष्टिकोण से मेल खाता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार की नीतिगत कदमों के परिणामस्वरूप देश में प्रमाणित/गुणवत्ता‍प्रद बीजों की उपलब्धता में वृद्धि हुई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि भारतीय बीज मंडी का तेजी से विकास हो रहा है तथा हाल ही में सब्जियों और अनाजों की संकर बीज मंडी में काफी विकास हुआ है। सिंह ने कहा कि भारतीय बीज उद्योग वैश्विक बाजारों में बीज की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख उद्योग बन सकता है।

भारत के पास अन्य देशों की तुलना में सस्ती लागत पर अधिक मूल्य वाले सब्जी बीजों के विशेष संदर्भ में संकर बीज उत्पादन की भारी क्षमता है। सब्जियों के अलावा, संकर मक्का, धान, बाजरा और कपास के बीजों को एसईआई और अफ्रीकी देशों में निर्यात करने की भारी क्षमता है, सिंह ने कहा।

कृषि मंत्रालय विनियामक फ्रेमवर्क को मुख्य धारा में लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है ताकि इसे दूरगामी, पारदर्शी और प्रगामी बनाया जा सके।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close