इफको

नीम वृक्षारोपण : इफको 10 लाख के पार

इफको एमडी डॉ यू.एस.अवस्थी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इफको ने “नीम वृक्षारोपण अभियान” के तहत पूरे देश में करीबन 10 लाख से अधिक नीम के पौधे लगाए हैं। यह लक्ष्य कम से कम एक साल में हासिल किया गया है, गर्व से एक सहकारी नेता ने कहा।

डॉ अवस्थी ने ट्वीट में लिखा कि “#इफको का #नीम वृक्षारोपण अभियान पूरे #भारत में चल रहा है। अभी तक पूरे देश में क़रीबन 10.4लाख नीम के पौधे लगाये जा चुके हैं।

यह अभियान जो मामूली पैमाने पर शुरू किया गया था जल्द ही राजनीतिक नेताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल हो रहा है। कई नेता इस अभियान से जुड़े दिखाई दिए। अगर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में नागरिकों की उपस्थिति में नीम का पौधा लगाया तो वहीं राधा मोहन सिंह बिहार में ऐसा करने में पीछे नहीं थे।

अन्य उल्लेखनीय नेता जैसे केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार और उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी इस अभियान में शामिल है।

इफको ने यूपी, एमपी, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में नीम के पौधे लगाएं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close