मत्स्यपालन

फिस्कॉफेड : डोरा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित

मत्स्य सहकारी संस्थाओं की शीर्ष संस्था फिस्कॉफेड में पिछले सप्ताह हुए चुनाव में ओडिशा से सहकारी नेता टी.प्रसाद राव डोरा को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। गौरतलब है कि डोरा ने फिस्कॉफेड के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश लोनारे की जगह ली है।

इस पहले निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश लोनारे को केवल 10 वोट मिले जबकि उनके विपक्ष में खड़े राज्य मच्छीमार सहकारी संघ के अध्यक्ष आर.पी.शिंदे को 21 वोट मिले।

तीन सीटों, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मणिपुर पर चुनावी लड़ाई थी। मध्य प्रदेश सीट से यू.के.सुबुद्धि और मणिपुर सीट से के.नवचंद्रा सिंह को निर्वाचित किया गया है। हैरत की बात यह रही कि विजेताओं को 21 वोट मिले और हारने वालों को 10 वोट मिले। यह पैनल वोटिंग की वजह से हुआ, एमडी बी.के.मिश्रा ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन अधिकारी को कहा गया था।

नौ निदेशक निर्विरोध निर्वाचित हुए और सभी राज्य महासंघों से है। मिश्रा ने कहा कि यह मत्स्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एनसीडीसी का एक सदस्य मनोनीत है। 

चुनाव के बाद नई बोर्ड ने नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना। चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी आर.एस.तलवार ने कहा कि ओडिशा से टी.प्रसाद राव को अध्यक्ष और मुंबई से आर.पी.शिंदे को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

मिश्रा ने तनावपूर्ण स्थिति को सीसीटीवी कैमरा, पुलिस और मीडिया के माध्यम से सुनिश्चित किया था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close