कृभको

नीम यूरिया मेक इन इंडिया के लिए उत्पाद:कृभको

कृभको ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीम लेपित यूरिया पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ मेक इन इंडिया क्षेत्र में एक सफल उत्पाद है। नीम का पौधा प्रचीन समय से किसानों का सच्चा दोस्त रहा है और व्यापक रूप से पूरे भारत मे उगाया जाता है और नीम का लगभग चार हजार वर्षों से वाणिज्यिक तरीके से इस्तेमाल होता आ रहा है।

पाठकों को पता होगा कि कृभको ने हाल ही में बंगलौर के कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में नीम लेपित यूरिया का शुभारंभ किया था। इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और केंद्रीय उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने किया था।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वैज्ञानिक यूरिया की दक्षता में नाइट्रोजन को सुधारने में लंबे समय से संघर्ष कर रहा है लेकिन अब वैज्ञानिको ने यूरीया की दक्षता में नाइट्रोजन को सुधारने के लिए नीम का उपयोग किया है। नीम लेपित यूरिया बनने के लिए नीम के तेल का उपयोग होता है। भारत में नीम लेपित यूरिया की खपत लगभग 60 लाख मीट्रीक टन है,जो 310 लाख मीट्रिक टन की मांग को पुरा करने में सक्षम हो सकती है, प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है।

Tags
Show More
Back to top button
Close