मत्स्यपालन

फिशकॉपफेड के प्रतिनिधिमंड़ल का कोरिया दौरा

मत्स्य सहकारी संस्था के तेरह प्रतिनिधियों समेत कई अधिकारियों ने दक्षिण कोरिया के बुसान में स्थित पुक्योंग राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकात किया। गौरतलब है कि इस यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय मछुआरों सहकारी संघ, फिशकॉपफेड द्वारा किया गया था।

इस कार्यक्रम पर पूरा खर्च अंतरराष्ट्रीय सहकारी मत्स्य संगठन (इकफो), कोरिया और कोरिया राष्ट्रीय मत्स्य सहकारी संस्था(के.एन.एफ.सी) ने किया।

फिशकॉपफेड के प्रबंध निदेशक बी.के.मिश्रा ने भारतीय सहकारिता को बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय मत्स्य कॉरपोरेटर और अधिकारियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाना था।

श्री मिश्रा अंतरराष्ट्रीय सहकारी मत्स्य संगठन (इकफो), कोरिया के भी उपाध्यक्ष हैं। मिश्रा ने इस यात्रा का आयोजन में फिशकॉपफेड का एक पैसा खर्च नहीं होने दिया।

इस कार्यक्रम को व्याख्याताओं ने संबोधित किया और इस यात्रा में विभिन्न मछली केन्द्रों जैसे मछली बाजार, मत्स्य लैब्स आदि का भी दौरा किया गया। फिशकॉपफेड के सूत्रों का कहना है कि द्विपक्षीय कार्यक्रम दोनों देशों के बीच में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close