इफको

कमलाकांत त्रिपाठी को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कमलाकांत त्रिपाठी को मंगलवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान से नवाजा गया। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कमलाकांत त्रिपाठी को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर इफको के प्रबंध निदेशक डॉ यू.एस अवस्थी भी मौजूद रहे।

कमलाकांत ने किसान आंदोलनों को केंद्र में रखकर ‘पाहीघर’ और ‘बेदखल’ जैसे उपन्यास लिखे हैं।
इसके अलावा उन्होंने किसान आंदोलनों पर आधारित दो कहानी संग्रह ‘अंतराल’ और ‘जानकी बुआ’ की भी रचना की है।

गौरतलब है कि ये प्रतिष्ठित सम्मान हर साल ऐसे रचनाकारों को दिया जाता है जिनकी रचनाओं में गांव और कृषि जीवन से जुड़ी समस्याओं को दिखाया गया हो।

निर्णायक मंडल ने कमलाकांत त्रिपाठी का चयन उनकी साहित्य साधना और वैचारिक समर्पण को ध्यान में रखते हुए किया था।

दुनिया की सबसे बड़ी फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव इफको साल 2011 से लगातार श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान देती आ रही है। अबतक इस सम्मान से विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर और अष्टभुजा शुक्ल को नवाजा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close